उदयपुरराजस्थान

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, उदयपुर में निकली भव्य शोभायात्राएं

उदयपुर। 27 जून 2025- राजस्थान में आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्राएं धूमधाम से निकाली गईं। उदयपुर के ऐतिहासिक 400 साल पुराने जगदीश मंदिर से भगवान की भव्य रथयात्रा की शुरुआत हुई। भगवान जगन्नाथ 80 किलो चांदी से बने रथ में विराजमान हुए। रथयात्रा से पूर्व भगवान को मंदिर परिसर में छोटे रथ में विराजमान कर परिक्रमा करवाई गई। परंपरा के अनुसार यात्रा की शुरुआत मेवाड़ राजपरिवार के पूर्व सदस्य और विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ द्वारा रथ खींचकर की गई। इस अवसर पर उनकी पत्नी एवं सांसद महिमा कुमारी भी मौजूद रहीं। भगवान को 21 तोपों की सलामी दी गई। परंपरागत वेशभूषा में नंगे पांव श्रद्धालु रथ खींचते नजर आए।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा में आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पखवाड़ा शिविर, कम दिखे... अगली खबर → वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट की पुन: बहाली और दायरा बढ़ाने के लिए एनयूज...

टिप्पणी करें