पलाना कलां के कुमारिया बस्ती में राम रसोड़े के लिए विधायक ने दिए 10 जीआई (लोहे की) शीट, निर्माण कार्य शुरू
गांव की आवाज न्यूज मावली । ग्राम पंचायत पलाना कलां की कुमारिया बस्ती में हर साल लगे वाले राम रसोड़े में बारिश के दौरान यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए विधायक पुष्कर लाल डांगी ने 10 जीआई (लोहे की) शीट उपलब्ध करवाए हैं। विधायक की ओर से सामग्री उपलब्ध कराए जाने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
जानकारी के अनुसार, इस समस्या को लेकर पलाना कलां के उपसरपंच पारस खटीक व कुमारिया बस्ती के लोगो ने विधायक पुष्कर लाल डांगी से मिले थे और राम रसोड़े पर छत की व्यवस्था कराने की मांग रखी थी। विधायक ने मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए 10 जीआई (लोहे की) शीट उपलब्ध कराए, जिससे अब बारिश के मौसम में यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने विधायक के इस सहयोग का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद राम रसोड़ा अधिक सुविधाजनक बनेगा और बरसात के दौरान लोगों को भीगने की समस्या से निजात मिलेगी।

