राजस्थान

महाकुंभ में सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान

महाकुंभ में सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान

प्रयागराज। महाकुंभ के दौरान 45 दिनों तक सेवा में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं को रविवार को सम्मानित किया गया। सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान दिया गया।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि दुनिया की आधी आबादी ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा ही संगठन’ के सिद्धांत को महाकुंभ में चरितार्थ किया। पूरी दुनिया की निगाहें प्रयागराज महाकुंभ पर थीं। मां गंगा ने जिसे बुलाया, वह आया। सेवा कार्य में लगे कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और प्रयागराज के नागरिक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विश्व के सबसे बड़े आयोजन में धैर्य और सेवा भाव से श्रद्धालुओं की सहायता की। कार्यकर्ताओं की यह सेवा हमेशा याद रखी जाएगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने महाकुंभ में अनुकरणीय सेवा की। ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से महानगर के सभी 15 मंडलों में 45 दिनों तक सेवा सहयोग शिविर संचालित हुए। संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज के नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा भावना का संदेश पूरी दुनिया में गया। महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता के साथ कार्यकर्ताओं की सेवा भावना की भी चर्चा हो रही है।

इस दौरान शशि वाष्र्णेय, रमेश पासी, राम लोचन साहू, प्रवक्ता राजेश केसरवानी, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, अनुज कुशवाहा, राजेश गोंड, नवाब खान, मो. शरीफ, मनोज कुशवाहा, नटवरलाल, अनिल भट्ट, प्रमोद जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, सुमित वैश्य, आनंद सुदर्शन, राकेश भारती, प्रशांत शुक्ला, आनंद दुबे, शिवा त्रिपाठी, अजय आनंद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर अलवर में पुलिस रेड के दौरान मासूम बच्ची की मौत... अगली खबर → शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया...

टिप्पणी करें