उदयपुरमावली

मेवाड़ सिंहनी महासती शांता कुंवर महाराज का बड़ी सादडी में मंगल प्रवेश, श्रावकों ने किया स्वागत

मेवाड़ सिंहनी महासती शांता कुंवर महाराज का बड़ी सादडी में मंगल प्रवेश, श्रावकों ने किया स्वागत

गांव की आवाज बड़ी सादडी । दिवाकर भवन में सोमवार को मेवाड़ सिंहनी उपप्रवर्तिनी महासती शांता कुंवर महाराज सहित तीन साध्वियों का मंगल प्रवेश भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर साध्वी मंगल प्रभा महाराज और नयन प्रभा महाराज भी उनके साथ रहीं।

मंगल प्रवेश यात्रा नाकोड़ा नगर स्थित माणक मेहता के निवास से शुरू हुई, जो आश्रम रोड, जवाहर चौक, रावला चौक होते हुए मेहता भेरूजी के स्थान से दिवाकर भवन तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रावकों ने सफेद वस्त्र पहनकर जैन पताकाएं लहराईं और महिलाएं लाल चुंदड़ी पहनकर भक्ति भाव से जयकारे लगाती रहीं। वातावरण धर्ममय बना रहा।

कार्यक्रम में डुगला, बिलोदा, बोहेड़ा, बांसी, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा, हमीरगढ़, सूरत और मुंबई सहित कई क्षेत्रों से श्री संघ के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

महासती शांता कुंवर महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को चातुर्मास के दौरान धर्म ध्यान, तप, संयम और दान के माध्यम से आत्मकल्याण की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि चातुर्मास की विधिवत शुरुआत 10 जुलाई से होगी।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर विद्यालय में दो शिक्षकों का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित... अगली खबर → हरियालो राजस्थान अभियान के तहत रख्यावल विद्यालय में पौधारोपण कार्...

टिप्पणी करें