उदयपुर

राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने श्रीनाथजी के किए दर्शन

राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने श्रीनाथजी के किए दर्शन

गांव की न्यूज नाथद्वारा। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला रविवार को नाथद्वारा दौरे पर रहे। न्यू कॉटेज में कलेक्टर बालमुकुंद असावा, अतिरिक्त कलेक्टर नरेश बुनकर, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी और डीवाईएसपी दिनेश सुखवाल ने उनकी अगवानी की। इसके बाद पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

नाथद्वारा पहुंचने से पहले राज्यपाल ने एकलिंगनाथ जी के दर्शन किए। फिर श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे। वहां प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए। मंदिर परंपरा के अनुसार श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने उपरना, रजाई ओढ़ाकर और श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया।

राज्यपाल ने कहा कि प्रभु के दर्शन कर आनंद मिला। भगवान से प्रार्थना है कि देश सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे। भारत विश्व गुरु की ओर बढ़ता रहे। हिमाचल में अब कभी आपदा न आए और सभी सुखी व समृद्ध रहें। इस दौरान मंदिर मंडल के मुख्य निष्पादन अधिकारी राजेश जोशी भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद राज्यपाल उदयपुर के लिए रवाना हो गए।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पद्म सम्मान अब योग्यजनों को, पहले परिवारों में बंटते थे : माथुर... अगली खबर → श्मशान में जलती मिली लाश का खुलासा, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार...

टिप्पणी करें