मावली

रख्यावल ग्राम पंचायत के तुरकिया में भाद्रपद अमावस्या पर खीर प्रसादी का भव्य आयोजन,

रख्यावल ग्राम पंचायत के तुरकिया में भाद्रपद अमावस्या पर खीर प्रसादी का भव्य आयोजन,

माता खेड़ा देवी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, 3 क्विंटल खीर का हुआ वितरण

गांव की आवाज न्यूज मावली I मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रख्यावल के तुरकिया गांव में स्थित खेड़ा देवी माता जी के प्रांगण में शनिवार को भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर खीर प्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में गांववासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक सहयोग से लगभग 3 क्विंटल खीर तैयार की गई।

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने माता जी को खीर का भोग लगाकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। भक्तिभाव से परिपूर्ण वातावरण में श्रद्धालु माता जी के चरणों में प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए।

आयोजन में गांव के प्रमुख गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर उदयलाल, भजाराम, ऊंकार, रूपलाल, देवीलाल, लोगर, भैरा, दुर्गेश, योगेश सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने पर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर थामला ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, विधायक पुष्कर ड... अगली खबर → उदयपुर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: एरिया डोमिनेंस अभियान मे...

टिप्पणी करें