मावली

रख्यावल में दो दिवसीय शनि महाराज पाठोत्सव धूमधाम से संपन्नभव्य जागरण, सुंदरकांड पाठ और हवन अनुष्ठान में उमड़े श्रद्धालु

रख्यावल में दो दिवसीय शनि महाराज पाठोत्सव धूमधाम से संपन्नभव्य जागरण, सुंदरकांड पाठ और हवन अनुष्ठान में उमड़े श्रद्धालु

गांव की आवाज न्यूज, मावली। मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रख्यावल स्थित शनि महाराज मंदिर में समस्त ग्रामीणों के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शनि महाराज एवं सालासर बालाजी पाठोत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
पाठोत्सव के तहत बुधवार रात्रि को भव्य भजन संध्या एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे। मंदिर परिसर जयकारों और धार्मिक वातावरण से गूंज उठा।
गुरुवार सुबह पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
दोपहर में विधि-विधान से यज्ञ की पूर्णाहुति दी गई। इसके पश्चात मंदिर शिखर पर ध्वजा परिवर्तन की रस्म संपन्न हुई। महाआरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।
दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए तथा शनि महाराज और सालासर बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर खाम की मादड़ी में 51 फीट धर्म ध्वजारोहण महोत्सव संपन्न, उमड़ा श्र... अगली खबर → मावली में 25 मई से गूंजेगा जल संरक्षण का संदेश, 12 दिनों तक चलेंग...

टिप्पणी करें