गांव की आवाज न्यूज मावली। ग्राम पंचायत रख्यावल स्थित सुप्रसिद्ध श्री लोहार बावजी मंदिर परिसर में रविवार को लोहार बावजी जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता घासावटी चोखला के अध्यक्ष प्रकाश लोहार (भीमल) ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 14 जून 2026 को मंदिर परिसर में एक भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अगले दिन, 15 जून 2026 को सुबह विशाल महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन रखा गया है।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती और आयोजन को सफल बनाने के लिए घासावटी चोखला के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
प्रेमचंद लोहार (सचिव)
पुरण लोहार, तुलसीराम, जगदीश, नाथूलाल
ओम प्रकाश, अमृत लाल, बाबूलाल, रमेश चंद्र
मोहन लाल, नन्द लाल, नारायण और गौतम लोहार शामिल थे।

श्रद्धालुओं से अपील:
बैठक के समापन पर घासावटी चोखला के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से इस दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और पुण्य का भागी बनने की भावभीनी अपील की है।

