राजस्थान

राजसमंद में मरीजों के लिए निशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू

राजसमंद में मरीजों के लिए निशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू

गांव की आवाज न्यूज राजसमंद। नगर परिषद क्षेत्र में अब मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा मिलेगी। यह एम्बुलेंस द्वारकेश चौराहे पर खड़ी रहेगी और वहीं से संचालित होगी। जरूरत पड़ने पर एक मोबाइल नंबर पर कॉल कर इसे बुलाया जा सकेगा।

वार्ड 28 की पार्षद हिमानी नंदवाना ने यह एम्बुलेंस भेंट की है। सूरजकुंड आश्रम के महंत अवधेश चैतन्य ने पूजा-अर्चना कर इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज सेवा के कई रूप हैं, लेकिन नंदवाना दंपती ने आकस्मिक और संकट की घड़ी में लोगों की मदद करने की जो पहल की है, वह सराहनीय है। इससे जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी। वे बिना पैसों की चिंता किए अपने बीमार या घायल परिजन को अस्पताल पहुंचा सकेंगे।

महंत अवधेश चैतन्य ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। अन्य संपन्न लोगों को भी आगे आकर ऐसी पहल करनी चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को अस्पताल पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। इस अवसर पर समाजसेवी चंचल नंदवाना, सभापति अशोक टांक, कांग्रेस नेता व पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, उपसभापति चुन्नीलाल पंचोली, पार्षद मांगीलाल टांक और वार्ड के नागरिक मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा में तीन आरोपियों से 15 लीटर अवैध शराब जब्त... अगली खबर → होली से पहले घासा में 500 लीटर अवैध शराब नष्ट...

टिप्पणी करें