मावली

घासा में तीन आरोपियों से 15 लीटर अवैध शराब जब्त

घासा में तीन आरोपियों से 15 लीटर अवैध शराब जब्त

गांव की आवाज न्यूज घासा | उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रवीणसिंह व टीम ने तीन आरोपियों से 15 लीटर हथकड़ महुआ शराब जब्त की।

पहली कार्रवाई में हरीसिंह निवासी बाड़ाबाबड़ी के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इस पर आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 के तहत प्रकरण संख्या 27/25 दर्ज किया गया। दूसरी कार्रवाई में जगदीश निवासी मांगथला से 5 लीटर हथकड़ महुआ शराब जब्त कर प्रकरण संख्या 28/25 दर्ज किया गया। तीसरी कार्रवाई में पूरणमल निवासी बापेर से 5 लीटर अवैध शराब बरामद कर प्रकरण संख्या 29/25 दर्ज किया गया।

तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। कार्रवाई में थानाधिकारी प्रवीणसिंह के साथ मांगीलाल, मनोहरसिंह, बालुलाल, महेंद्रसिंह, विश्वराजसिंह, सुरेंद्र जोरम, जनकराज, रामअवतार और सुरेश कुमार शामिल रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर महिलाओं और बुजुर्गों से लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार... अगली खबर → राजसमंद में मरीजों के लिए निशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू...

टिप्पणी करें