गांव की आवाज न्यूज, मावली। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (माध्यमिक) उदयपुर में लंबे समय से रिक्त चल रहे उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) के पद पर लक्ष्मण दास वैष्णव (घासा खेड़ी) ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वैष्णव वर्तमान में डाइट में शारीरिक शिक्षा के पद पर कार्यरत थे, जहां से पदोन्नति के बाद विभाग द्वारा उनके नियुक्ति आदेश जारी किए गए थे।
डॉ. भेरू सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक बीकानेर से सीताराम जाट द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में लक्ष्मण दास वैष्णव ने अपना पदभार संभाला। इस दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी देशपाल सिंह शेखावत एवं मोहनलाल मेघवाल ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करवाया।
गौरतलब है कि वैष्णव लंबे समय से पदोन्नति के बाद इस नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे थे। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर शिक्षा विभाग में हर्ष का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में शिक्षक, खेल प्रेमी एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर गोवर्धन खटीक, गोवर्धन सिंह झाला, हरि सिंह राजावत, हर्षवर्धन सिंह, करण सिंह चुंडावत, नरपत सिंह राठौड़, बाबूलाल रावत, हरीश वैष्णव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। वहीं दिलीप सिंह सारंगदेवोत, पवन, दिनेश, नवीन, मुकेश, पुष्कर, कपिल वैष्णव सहित सैकड़ों शारीरिक शिक्षकों, प्राध्यापकों एवं शिक्षक वाकपीठ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर वैष्णव को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यभार संभालने के बाद वैष्णव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विभागीय जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और शारीरिक शिक्षा व खेल गतिविधियों को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे।
लक्ष्मण दास वैष्णव ने संभाला उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) का कार्यभारसैकड़ों शिक्षकों व खेल प्रेमियों ने दी बधाई, विभाग में खुशी की लहर

