गांव की आवाज न्यूज मावली। 69वीं राज्य स्तरीय कबड्डी 14 वर्ष बालिका वर्ग प्रतियोगिता में मावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलाना खुर्द के पीईईओ अधीनस्थ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लालावास की चार बालिकाओं का चयन हुआ है।
राज्य स्तरीय यह प्रतियोगिता 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक ब्यावर (अजमेर) में आयोजित होगी। विद्यालय की छात्राएं निशा डांगी, याना गाडरी, मोनिका जोशी एवं लक्ष्मी गाडरी इसमें भाग लेंगी। इन बालिकाओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयन सुनिश्चित किया।
पीईईओ प्रदीप सिंह नेगी, संस्था प्रधान मदन मीणा तथा शारीरिक शिक्षक कैलाश गाडरी ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार एवं समस्त स्टाफ ने भी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लालावास स्कूल कि चार बालिकाओं का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन

