गांव की आवाज न्यूज मावली । मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नूरडा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 140 लोगों को परामर्श दिया गया।
इस दौरान 38 लोगों की एचआईवी व शुगर जांच, 18 लोगों की ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर व ब्लड कैंसर जांच, 7 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण एवं प्रसव पूर्व जांच, तथा 7 लोगों की टीबी रोग स्कैनिंग की गई। साथ ही शिविर में निक्षय मित्र व ई-केवाईसी कार्ड बनाए गए तथा टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई।
शिविर में घासा सीएससी प्रभारी डॉ. कृतिका सालवी, एएनएम अन्नपूर्णा कच्छावा, एलटी मनोज कुमार पांडे, एनओ दीपक राजगुरु, कृष्णकांत पुरोहित, सरपंच मनोहर लाल, मोहन गमेती, आशा कार्यकर्ता भागंवती, अणछाई, सीता आदि उपस्थित रहे।
नूरडा ग्राम पंचायत में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शिविर आयोजित

