मावली

विठोली स्कूल में मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, प्रधान चंडालिया ने 5 लाख रुपए की लागत से डोम लगाने घोषणा की

दिनेश वैष्णव घासा। मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रख्यावल के राजस्व गांव विठोली के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में रविवार को नवनिर्मित मां सरस्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए गांव के सोहनलाल प्रजापत द्वारा मंदिर का निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा संपन्न करवाई गई इससे पूर्व शनिवार को मां सरस्वती की शोभा यात्रा निकाली गई और रविवार सुबह हवन अनुष्ठान के साथ पंडित चंद्रशेखर आमेटा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिष्ठा संपन्न करवाई गई

इस दौरान मावली प्रधान नरेंद्र चंडालिया ने विद्यालय परिसर में 5 लाख रुपए की लागत से डोम लगाने की घोषणा की इस दौरान ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश लाल प्रजापत , मोहनलालपालीवाल , मांगीलाल , चुन्नीलाल कुम्हार , देवीलाल सराय , उदय लाल , रामलाल , मांगीलाल प्रजापत , नाथू लाल , फतेह लाल पालीवाल , देवकिशन , जयकिशन , दिनेशपालीवाल , कैलाश ,शंकर डांगी , मोतीलाल , ऊकांर डांगी,भेरूलाल डांगी, भंवरलाल डांगी , एएनएम शीला गुजराती , सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण उपस्थित थे

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर रख्यावल में बसंत पंचमी पर चारभुजा जी की विशेष पुजा अर्चना के साथ ... अगली खबर → सामूहिक विवाह के पुनीत कार्य में मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चोख...

टिप्पणी करें