मावली

स्वतंत्रता दिवस पर भानसोल विद्यालय को दो कक्षा कक्षों की सौगात, दो भामाशाहों ने की निर्माण की घोषणा

स्वतंत्रता दिवस पर भानसोल विद्यालय को दो कक्षा कक्षों की सौगात, दो भामाशाहों ने की निर्माण की घोषणा

गांव की आवाज न्यूज मावली। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भानसोल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षा क्षेत्र के लिए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। गांव के दो भामाशाहों ने विद्यालय में दो नए कक्षा कक्ष निर्माण की घोषणा कर शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

विद्यालय के पीईईओ महेंद्र कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि भानसोल निवासी विनोद वैष्णव पुत्र नारायण दास वैष्णव ने अपनी स्वर्गीय माता सुंदर देवी की स्मृति में एक कक्षा कक्ष निर्माण करवाने की घोषणा की है। वहीं, अंकित जाट पुत्र स्वर्गीय लेहरी लाल जाट ने भी अपने पिता की स्मृति में एक कक्षा कक्ष बनवाने की घोषणा की है।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रधान महेंद्र कुमार यादव, समस्त शिक्षकगण, ग्रामवासी, सरपंच, उपसरपंच, एसएमसी एवं एसडीएमसी के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने दोनों भामाशाहों का सम्मान कर उनके इस योगदान के लिए आभार प्रकट किया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर श्मशान घाट का किया जीर्णोद्धार, बैठने को लगाई बैंचें, पौधे लगाएंग... अगली खबर → आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र रख्यावल का नेशनल वर्चु...

टिप्पणी करें