उदयपुरमावली

पलाना कलां में प्री प्रीमियर लीग टूर्नामेंट की तैयारियाँ जोर शोर से शुरू7 जून से होगा दो दिवसीय क्रिकेट आयोजन, युवाओं में दिखा खास उत्साह

पलाना कलां में प्री प्रीमियर लीग टूर्नामेंट की तैयारियाँ जोर शोर से शुरू7 जून से होगा दो दिवसीय क्रिकेट आयोजन, युवाओं में दिखा खास उत्साह

गांव कि आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) 06 जून 2025 – मावली क्षेत्र के गांव पलाना कलां में आयोजित होने जा रहा दो दिवसीय प्री प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 7 जून से शुरू होगा। इसको लेकर गांव के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट की तैयारियाँ पूरे जोश के साथ की जा रही हैं। स्थानीय युवाओं ने खेल मैदान की साफ-सफाई का बीड़ा उठाया है। मैदान में उगी कंटिली झाड़ियों को हटाया जा रहा है और ग्राउंड को खेलने योग्य बनाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। युवाओं का कहना है कि वे इस टूर्नामेंट को यादगार बनाना चाहते हैं। इस आयोजन में गांव कि स्थानीय पंचायत कि टीमें हि भाग ले रही है। टूर्नामेंट के जरिए न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल भावना को भी बढ़ावा मिलेगा।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रोफी देकर सम्मानित किया जाएगा ग्रामवासियों से अपील कि है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर गंधर्व सागर तालाब पर "वंदे गंगा – जल संरक्षण" कार्यक्रम का भव्य आ... अगली खबर → कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी 10 जून को पलाना कलां में करेंगे शिविर का...

टिप्पणी करें