मावली

ग्राम पंचायत रख्यावल के खाम की मादड़ी में ग्रामीणों ने इंद्र पूजन कर अच्छी बारिश की कामना की

ग्राम पंचायत रख्यावल के खाम की मादड़ी में ग्रामीणों ने इंद्र पूजन कर अच्छी बारिश की कामना की

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) 7 अगस्त 2025- उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रख्यावल के खाम की मादड़ी में ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इंद्र देव का पूजन कर अच्छी वर्षा की कामना की। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और भगवान इंद्र को भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना की।

धर्मराज मंदिर के पुजारी भूर सिंह राव ने विधिवत पूजा संपन्न करवाई। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर इंद्रदेव की आराधना की और क्षेत्र में समृद्धि एवं पर्याप्त वर्षा की प्रार्थना की।

इस अवसर पर आयुर्वेदिक कृषि पर भी विशेष चर्चा हुई। सेवन सीड्स आयुर्वेदिक कृषि फार्मिंग के डायरेक्टर हर्षित सिंह नाथावत ने ग्रामीणों को औषधीय एवं सुगंधित फसलों की खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने काली हल्दी, लेमन ग्रास, शतावर और सहजन जैसी लाभकारी फसलों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि यह खेती न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे किसानों को आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। उन्होंने कंपनी की बाय-बैक नीति और फसल कटाई के बाद की खरीद प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम में सरपंच कान सिंह राव, मोहन सिंह राव, देवी सिंह, चैन सिंह राव, शार्दुल सिंह राव, बाबू सिंह राव, उम्मेद सिंह राव, रोड सिंह राव, हरिकरण सिंह और तन्मय नागदा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा गांव में राम रसोड़े का विधिवत शुभारंभ, रामदेवरा यात्रियों को... अगली खबर → तेंदुए का खौफ: मावली के खाम की मादड़ी में युवक पर किया हमला, ग्रा...

टिप्पणी करें