मावली

69वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में उदयपुर ने दर्ज की शानदार जीत, बालक व बालिका वर्ग पहुँचे सुपर-8 में

69वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में उदयपुर ने दर्ज की शानदार जीत, बालक व बालिका वर्ग पहुँचे सुपर-8 में

उदयपुर। 69वीं राज्य स्तरीय खो-खो 14 वर्ष बालक-बालिका वर्ग प्रतियोगिता में उदयपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में प्रवेश किया।बालक वर्ग में उदयपुर ने कोटपुतली को एक पारी और 10 अंकों से, सवाई माधोपुर को एक पारी और 17 अंकों से तथा सलुम्बर को एक पारी और 19 अंकों से मात दी। वहीं ग्रुप मैच में झालावाड़ को एक पारी और 24 अंकों से हराकर बालक वर्ग ने सुपर-8 में जगह बनाई।इसी प्रकार बालिका वर्ग में भी उदयपुर की बेटियों का दमदार प्रदर्शन रहा। टीम ने खेरथल तिजारा को एक पारी और 9 अंकों से, डूंगरपुर को एक पारी और 18 अंकों से, जैसलमेर को एक पारी और 7 अंकों से तथा जालौर को 2 अंकों से पराजित किया।टीम संयोजक ओंकार लाल मीणा, दल प्रशिक्षक महेंद्र सिंह सारंग देवोत, दल सदस्य दुर्गाशंकर मेनारिया ने बालक वर्ग का नेतृत्व किया। वहीं छात्रा वर्ग में प्रशिक्षक बंसीलाल मीणा, दल प्रभारी गंगा मीणा, दल सदस्य अविनाश और दल प्रबंधक कालूलाल मीणा के अथक प्रयासों से उदयपुर ने लगातार दूसरी बार सुपर-8 में प्रवेश किया।इस उपलब्धि पर उदयपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर ग्राम गादोली में 50 साल पुराने भूमि विवाद का हुआ समाधान, 108 बीघा... अगली खबर → मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड चौखले का प्रतिभा समारोह में 34 प्रतिभ...

टिप्पणी करें