मावली

पलाना कलां बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

लिलेश सुंयल मावलीl उदयपुर जिले के मावली के पलाना कलां के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच नीतू जैन, पीईईओ कमलेश मालानी, अर्जुन पालीवाल, एसडीएमसी अध्यक्ष श्यामलाल खटीक, विशिष्ट अतिथि मनोहरलाल दुग्गड़, महावीर पगारीया थे। कार्यक्रम में बालिकाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आठवीं बोर्ड परिक्षा में उदयपुर जिले के दो ब्लॉकों में प्रथम रही छात्रा प्रिया नेहरा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा उत्तम परीणाम पाने वाली 20 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अध्यापिका वंदना कुमारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दाैरान विद्यालय स्टाफ ज्योति आचार्य, कमला भील, सोहनी कुमारी मनोहर मीणा, सोहिल खान, दिनेश कुमार नागर एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। मंच संचालन मनोहर मीणा ने किया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना खुर्द में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन नीतु सेल्... अगली खबर → घासा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस, प्रधान चंडालिया ने...

टिप्पणी करें