मावली

लदानी में रंगारंग प्रस्तुतिओं एवं हर्षोल्लास से मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस।

मनीष दाधीच मावली । उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र के लदानी आयुर्वेदिक चिकित्सालय व ग्राम पंचायत भवन में ध्वजारोहण के पश्चात लदानी विद्यालय के नवीन परिसर में सामुहिक आयोजन किया गया। क्षेत्र के सभी विद्यालयों में समारोह आयोजन पश्चात लदानी के नवीन परिसर में वृहद स्तरीय आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रभू लाल टांक ने की। मुख्य अतिथि लदानी सरपंच औसभ कुंवर डूलावत, विशिष्ट अतिथि समग्र शिक्षा मावली के संस्थापन अधिकारी करण सिंह राव थे। अतिथियों में समाज सेवी डूंगर सिंह डूलावत, शिव पुरी गोस्वामी, नरेश पुरी गोस्वामी, यमुना शंकर पालीवाल, चुन्नी लाल अहीर, श्याम लाल अहीर, माधव लाल गाडरी, भूरा लाल अहीर,चुन्नी लाल गाडरी, गंगा राम अहीर,चुन्नी लाल मीणा, शांति लाल मीणा, सुखदेव मीणा, कन्हैया लाल अहीर, किशन दास, प्रेम दास वैष्णव सहित अभिभावक, जनप्रतिनिधि, समस्त वार्ड पंच, विद्यार्थी, शिक्षक, ग्राम पंचायत स्तरीय समस्त विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना कलां क्षेत्र के विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतं... अगली खबर → देशबंधु ने गणतंत्र दिवस पर उपखंड कार्यालय के बाहर रंगोली बनाई...

टिप्पणी करें