गांव की आवाज न्यूज मावली । पलाना कलां गांव में रविवार को मोहर्रम के अवसर पर इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिया का जुलूस निकाला गया। अनुश मोहम्मद ने बताया की ताजिया जुलूस मुस्लिम समाज की ओर से परंपरागत तरीके से निकाला गया जो गांव की विभिन्न गलियों से होकर गुजरा। जुलूस के दौरान ताजिए को सजाकर पूरे सम्मान के साथ भ्रमण करवाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। इस मौके पर गांव में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
पलाना कलां में इमाम हुसैन की याद में ताजिया जुलूस निकाला गया
Lilesh Suyal
06 Jul 2025
06 Jul 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
