मावली

पदौन्नत अधिकारियों का शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश शिक्षक नेता ने किया सम्मान

पदौन्नत अधिकारियों का शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश शिक्षक नेता ने किया सम्मान

गांव की आवाज न्यूज‌ मावली | जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय उदयपुर में कार्यभार संभालने वाले संस्थापन अधिकारी करण सिंह राव का शुक्रवार को शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश देशबंधु ने सम्मान किया। विद्यालय समय के बाद हुए इस कार्यक्रम में सुरेश देशबंधु ने करण सिंह राव का कुमकुम तिलक कर, उपरणा ओढ़ाकर और मेवाड़ी पाघ पहनाकर स्वागत किया।

सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति पाने वाले गौरव त्रिवेदी का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी आशीष कुमावत, संदर्भ व्यक्ति सोहन लाल बुनकर, चुन्नी लाल अहीर, ओम प्रकाश स्वर्णकार, शांति लाल मीणा, शंकर लाल दसाणा, सुनील महावर, शंकर लाल जाट, पवन नागौरी और सरसी बाई सहित कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर उदयपुर में जेब काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2.80 लाख जब्त... अगली खबर → बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में, अफगानिस्तान की उम्मीदें ...

टिप्पणी करें