मावली

बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में, अफगानिस्तान की उम्मीदें बरकरार

बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में, अफगानिस्तान की उम्मीदें बरकरार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा। इससे ऑस्ट्रेलिया 16 साल बाद टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गया। अफगानिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार को कराची में होने वाले मैच पर टिकी हैं।

गद्दाफी स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। टीम 273 रन पर ऑलआउट हो गई। सेदिकुल्लाह अटल ने 85 और अजमतुल्लाह ओमरजई ने 67 रन बनाए। बेन ड्वारशस ने 3 विकेट झटके।

274 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 109 रन बना लिए थे। तभी बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा। ट्रैविस हेड 40 बॉल पर 59 और कप्तान स्टीव स्मिथ 22 बॉल पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पदौन्नत अधिकारियों का शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश शिक्षक नेता ने... अगली खबर → दिल्ली ने मुंबई को 9 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर...

टिप्पणी करें