उदयपुर

सी.वी. रमन जयंती पर विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाए मॉडल

सी.वी. रमन जयंती पर विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाए मॉडल

आमेट (राजसमंद)। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महान वैज्ञानिक डॉ. सी.वी. रमन की जयंती पर विशेष विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने गणित और विज्ञान सर्किल बनाकर प्रदर्शनी की शुरुआत की। उद्घाटन प्रधानाचार्य देवी लाल खटीक और पूर्व नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष रमन कंसारा ने किया।

शिक्षक मुकेश वैष्णव ने बताया कि छात्रों ने मानव नेत्र, यकृत, वृक्क, पायरोस्कोप और कंकाल के मॉडल प्रदर्शित किए। गणित में त्रिभुज के प्रकार, ज्यामिति बॉक्स और त्रिकोणमिति पर आधारित मॉडल भी शामिल रहे। छात्रों को भारत रत्न सी.वी. रमन के जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई गई। विज्ञान से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं।

कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक राखी आर्य ने किया। इस अवसर पर शिक्षक बाबूलाल सालवी, मनोज कुमार शर्मा, रेखा जीनगर, नवल सिंह, भैरूलाल जीनगर, रामावतार सैनी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्य देवी लाल खटीक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर संगम का जल पहुंचेगा हर जिले में, सफाई अभियान शुरू... अगली खबर → घासा थाना पुलिस कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, 2 हिस्ट्रीशीटर सम...

टिप्पणी करें