मावली

संगम का जल पहुंचेगा हर जिले में, सफाई अभियान शुरू

संगम का जल पहुंचेगा हर जिले में, सफाई अभियान शुरू

प्रयागराज। महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को हो चुका है। दुकानें हट चुकी हैं। पंडाल उखाड़े जा रहे हैं। संगम क्षेत्र अब खाली नजर आ रहा है। सरकार उन श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम कर रही है, जो महाकुंभ में नहीं आ सके। दमकल विभाग की गाड़ियों से संगम का जल सभी 75 जिलों में भेजा जा रहा है, ताकि श्रद्धालु अपने जिले में ही संगम स्नान कर सकें।

संगम पर अब भीड़ नहीं है। हालांकि, सुबह स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचे। अब संगम तक गाड़ी आसानी से ले जा सकते हैं। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने शुक्रवार को महाकुंभ की धरती से विदा ली। इससे पहले उन्होंने अरैल घाट पर सफाई की। गंगा से कचरा निकाला। सफाई कर्मियों को भोजन कराया।

संगम क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मचारियों ने 15 दिन के विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की है। संगम क्षेत्र, घाटों और मेले की स्थायी-अस्थायी सड़कों की सफाई हो रही है। संगम की रेती, जहां पहले पैर रखने की जगह नहीं थी, अब वीरान पड़ी है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर दिल्ली ने मुंबई को 9 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर... अगली खबर → सी.वी. रमन जयंती पर विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाए मॉडल...

टिप्पणी करें