मावली

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दुबई। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपना अजेय अभियान जारी रखा। रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया। 250 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रन पर सिमट गई।

इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप-ए में टॉप पोजिशन हासिल की। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला 4 मार्च को इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे।

न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियम्सन ने 81 रन बनाए। विल यंग 22, डेरिल मिचेल 17, टॉम लैथम 14, ग्लेन फिलिप्स 12, मिचेल सैंटनर 28, रचिन रवींद्र 6, माइकल ब्रेसवेल 2 और मैट हेनरी 2 रन बनाकर आउट हुए। भारत के वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट झटके। अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा को – 1, हार्दिक पंड्या को – 1 और कुलदीप यादव को -2 विकेट मिला।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 79 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने 5 विकेट लिए।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर ग्वालियर के पीठाधीश्वर 3 मार्च को उदयपुर आएंगे... अगली खबर → ग्रामीण क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ शाखा का सम्मान कपासन को...

टिप्पणी करें