मावली

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती

टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडिया ने 252 रन का टारगेट 49 ओवर में हासिल कर लिया।

9 महीने में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का यह दूसरा ICC खिताब है। उन्होंने 29 जून 2023 को टी-20 वर्ल्ड कप भी जिताया था। इस मैच में रोहित ने कप्तानी पारी खेली और 76 रन बनाए। रन चेज में श्रेयस अय्यर ने 48 रन, केएल राहुल ने नाबाद 34 रन और अक्षर पटेल ने 29 रन बनाए।

गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दो ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर मैच इंडिया के पक्ष में कर दिया। कुलदीप ने रचिन रवींद्र और केन विलियम्सन को पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 63 रन डेरिल मिचेल ने बनाए।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित बालिकाओं को दी बधाई... अगली खबर → शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को शिक्षकों ने सौंपा मांग पत्र...

टिप्पणी करें