उदयपुर

नाथद्वारा में श्रीनाथजी की हवेली में धूमधाम से मनी होली

नाथद्वारा में श्रीनाथजी की हवेली में धूमधाम से मनी होली

गांव की आवाज न्यूज नाथद्वारा | श्रीनाथजी की हवेली में होली और डोलोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दर्शन और होली खेलने के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों से वैष्णव और श्रद्धालु पहुंचे। गुरुवार को श्रीजी प्रभु की हवेली में भव्य होली महोत्सव हुआ। राजभोग दर्शन में तिलकायत राकेश महाराज और विशाल बावा ने श्रीजी प्रभु को गुलाल, अबीर और चंदन चौवा अर्पित किया।

शाम को शयन दर्शन में श्रीजी प्रभु और लाडले लाल प्रभु की दाढ़ी गुलाल से रंगी गई। इससे पुष्टि सृष्टि में होली खेलने का संकेत दिया गया। शुक्रवार को डोलोत्सव पर सुबह 4:45 बजे मंगला दर्शन में भद्रा का लोप हुआ। खर्च भंडारी और मशालची की अगुवाई में कीर्तनकार, सेवा वाले और ब्रजवासी कीर्तन व रसिया गाते हुए होली मंगरा पहुंचे। वहां होली की परिक्रमा कर दहन किया गया। इसके बाद नगर और आसपास के इलाकों में भी होलिका दहन हुआ।

राजभोग दर्शन में श्रीजी प्रभु को चंदन की पत्तियों से बने झूले में विराजित किया गया। श्री मदन मोहनजी और लाडले लाल को झूला झुलाया गया। चार राजभोग दर्शन हुए। धुलेंडी पर शाम को शयन दर्शन में बादशाह की सवारी निकली। एक ब्रजवासी युवक बादशाह बना और पालकी में बैठा। उसने दोनों हाथों में श्रीजी की छवि ली हुई थी। श्रीनाथ बैंड सवारी की अगवानी कर रहा था। सबसे आगे घोड़े पर सेनापति बैठा था। सवारी मंदिर की परिक्रमा कर सूरजपोल पहुंची। वहां बनी सीढ़ियों पर बादशाह ने अपनी दाढ़ी से सफाई की। इसके बाद सवारी फिर रवाना हुई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने खरी-खोटी सुनाई।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर तिसारा परेरा का धमाका, लगातार 6 छक्कों से श्रीलंकन लायंस जीता... अगली खबर → उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन...

टिप्पणी करें