पशुओं को बचाने आग में कूदा पशुपालक, हाथ झुलसा

Lilesh Suyal
Lilesh Suyal  - Owner
1 Min Read

गांव की आवाज न्यूज मावली | मावली क्षेत्र के महुडा में एक मकान में पशुओं के बांधने कि ओड में अज्ञात कारणों से लगी आग में पशुपालक भगवती दास का हाथ झुलस गया। बीती रात करीब एक बजे उसके मकान के आंगन में बने ओड में अचानक आग लग गई। आग की जानकारी पड़ोसी ने दी। शोर सुनकर परिवार बाहर निकला तो देखा कि आग तेज लपटों के साथ भड़क रही थी। अंदर बंधे पशु तड़प रहे थे। भगवती दास ने बिना देर किए आग में छलांग लगा दी। कुट की मदद से रस्सियां काटकर सात में से तीन पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चार पशु— दो पाड़ी, एक भैंस और एक गाय झुलस गए। घायलों को उदयपुर पशु चिकित्सालय भेजा गया। भगवती दास का हाथ भी झुलस गया। जिनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। सूचना पर घासा पुलिस मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Share this Article
By Lilesh Suyal Owner
Follow:
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे। मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं: e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ। News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले। Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
Leave a comment