उदयपुरराजस्थान

डोटासरा 18 मार्च को उदयपुर आएंगे, राजसमंद में कार्यक्रम

डोटासरा 18 मार्च को उदयपुर आएंगे, राजसमंद में कार्यक्रम

उदयपुर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा 18 मार्च 2025 को उदयपुर आएंगे। डबोक एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा। वे सुबह 7.55 बजे डबोक एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से सर्किट हाउस जाएंगे।

उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित ने बताया कि डोटासरा सर्किट हाउस में रुकने के बाद सुबह 10 बजे राजसमंद के लिए रवाना होंगे। वहां कांग्रेस कमेटी के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन करेंगे। फिर डबोक एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पशुओं को बचाने आग में कूदा पशुपालक, हाथ झुलसा... अगली खबर → मेवाड़ राजघराने के अरविंद सिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार...

टिप्पणी करें