गांव की आवाज न्यूज मावली | विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक घासा में सम्पन्न हुई। इसमें हनुमान जन्मोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। 12 अप्रैल को धूनीमति मंदिर से वाहन शोभायात्रा निकलेगी। यह आसपास के गांवों से होते हुए घासा हनुमान चौक पर समाप्त होगी। भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक आयोजन भी होंगे। बैठक में विहिप बजरंग दल विभाग संगठन मंत्री पवन कुमार, भींडर जिला मंत्री रमेश सांगावत, जिला सहमंत्री सोहन दास वैष्णव, मावली प्रखंड संयोजक किशोर आमेटा, अध्यक्ष विकास जोशी, उपाध्यक्ष पवन नागदा, ललित सुथार, रामलाल डांगी, निर्मल नागदा, पुष्कर डांगी, कालूलाल डांगी, नारायण डांगी, गणेशलाल प्रजापत, बहादुर प्रजापत, धर्मराज डांगी, नंदलाल पुरोहित, मोहन डांगी, प्रकाश डांगी सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकलेगी, भजन-कीर्तन होंगे
Lilesh Suyal
21 Mar 2025
21 Mar 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
