उदयपुरमावली

घासा में भव्य शौर्य तिरंगा रैली एवं सिंदूर यात्रा संपन्न

घासा में भव्य शौर्य तिरंगा रैली एवं सिंदूर यात्रा संपन्न

गांव की आवाज मावली (लिलेश सुंयल) 21 मई 2025
ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय सेना एवं सुरक्षा बलों के प्रति समर्थन व्यक्त करने तथा एकता का परिचय देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी घासा मंडल के तत्वावधान में मंडल स्तरीय शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

यह यात्रा हनुमान मंदिर, घासा से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, नोलिया का चौराहा, मुख्य बाजार, ऑडी सड़क होते हुए हनुमान पार्क में संपन्न हुई। यात्रा में सबसे आगे डीजे साउंड पर देशभक्ति गीत बजाए जा रहे थे। उसके पीछे महिला शक्ति हाथों में तिरंगा थामे चल रही थीं। उनके पीछे मंडल क्षेत्र के बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त नागरिक शामिल हुए। साथ ही, अनेक बच्चे भी हाथों में तिरंगा लिए यात्रा में सम्मिलित हुए।

शौर्य तिरंगा रैली एवं सिंदूर यात्रा के अंत में प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी उत्साहपूर्वक झूमते और नाचते हुए चल रहे थे। रैली के मार्ग में स्थानीय जनता ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण मुस्तैदी दिखाई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से चंद्रगुप्त सिंह चौहान (पूर्व देहात जिला अध्यक्ष) कृष्ण गोपाल पालीवाल (विधानसभा प्रभारी) गणेश लाल प्रजापत (ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) रतन सिंह कितावत तिरंगा (विधानसभा संयोजक यात्रा तहसील संयोजक) पर्वत सिंह कितावत (मंडल अध्यक्ष) पिंटू जोशी (मंडल संयोजक तिरंगा यात्रा) प्रदीप, तक्षिक टांक, प्रहलाद चारण, लक्ष्मण डांगी, लोकेश खटीक, अजित जैन, बाबूलाल जैन, गोपाल परमार, मीठालाल, रमेश व्यास, भंवरलाल, कमलेश टांक, हिम्मत पुरोहित, पूरण डांगी, कालूराम, गोपाल डांगी, किशन पुरोहित, भागू देवी लखारा, केशव लाल डांगी, प्रेमलाल जाट, चंदा सालवी, नजरी बाई प्रजापत, लाली बाई लोहार, सुरेश कितावत, रुपलाल डांगी, नंदलाल पुरोहित, घीसु लाल लोहार, दिनेश तेली, मदन मेनारिया, दिनेश सुंयल, नारायण सिंह राणावत, किशन लाल मेघवाल, प्रकाश वैष्णव, कानसिंह राव ( रख्यावल सरपंच), वकारी डांगी, मांगी बाई, देवीसिंह, सवाई सिंह सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त नागरिक उपस्थित रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना कलां: श्री चारभुजा मंदिर में तीन दिवसीय महोत्सव, सूरजकुंड स... अगली खबर → पलाना कलां गांव की बेटियों ने लहराया परचम, गांव का नाम रोशन...

टिप्पणी करें