उदयपुरमावली

घासा में आयोजित हुआ एकदिवसीय रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

घासा में आयोजित हुआ एकदिवसीय रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

गांव की आवाज मावली (लिलेश सुयंल) 25 मई 2025। ग्राम पंचायत घासा में रविवार को एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर किरण देवी वैष्णव की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसकी जानकारी आयोजनकर्ता अनिल वैष्णव ने दी। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया, जिसमें लगभग 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान के इस पुनीत कार्य में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा में योगदान दिया। शिविर में एमबी हॉस्पिटल, उदयपुर से आई मेडिकल टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। टीम में डॉ. कैलाश, डॉ. शीनू और डॉ. दैवज्ञ शामिल रहे, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति भी रही, जिन्होंने रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में इसे एक प्रेरणादायी पहल बताया।

फोटो- शिविर में रक्तदान करता रक्तदाता

इनपुट- दिनेश वैष्णव घासा

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर 8 फीट लंबा धामण साँप निकला, मोहल्ले में मचा हड़कंप... अगली खबर → राजसमंद में ‘दिव्यांग सारथी’ अभियान के तहत 151 मोटर ट्राईसाइकिल व...

टिप्पणी करें