राजस्थान

राजसमंद में ‘दिव्यांग सारथी’ अभियान के तहत 151 मोटर ट्राईसाइकिल वितरित, 44 लाख रुपये के ऋण और पेंशन योजनाओं का लाभ भी प्रदान

राजसमंद में ‘दिव्यांग सारथी’ अभियान के तहत 151 मोटर ट्राईसाइकिल वितरित, 44 लाख रुपये के ऋण और पेंशन योजनाओं का लाभ भी प्रदान

गांव की आवाज न्यूज (राजसमंद) 26 मई 2025 —
जिला कलेक्टर श्री बाल मुकुंद असावा के नवाचार प्रोजेक्ट ‘दिव्यांग सारथी’ के अंतर्गत रविवार को भिक्षु निलियम परिसर,
राजनगर में 151 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। इस अवसर पर इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर, 44 लाख रुपये के स्वरोजगार ऋण तथा पेंशन योजनाओं का भी वितरण किया गया।

यह अभिनव पहल 1 अप्रैल से प्रारंभ हुई थी, और मात्र दो माह में सैकड़ों दिव्यांगजनों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिला है। शासन और समाजसेवियों के सहयोग से यह अभियान दिव्यांगजनों के जीवन में आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की नई राह खोल रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्टजन:

मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने कार्यक्रम में शिरकत की और प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि “राजसमंद शिक्षा, स्वच्छता और नवाचारों के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी बना हुआ है।”
संभागीय आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा केवलरमानी ने ‘दिव्यांग सारथी’ को मानव सेवा की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास बताया।
समारोह में भामाशाहों के रूप में एन.के. प्रोटीन्स प्रा. लि. अहमदाबाद की प्रियांशी पटेल, शुभकाम वेंचर्स (इंडिया) प्रा. लि. की डॉ. विमल कावड़िया, एम.पी. तापड़िया फाउंडेशन जसवंतगढ़ विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर एसपी श्री मनीष त्रिपाठी, एडीएम श्री नरेश बुनकर, सीईओ श्री बृजमोहन बैरवा, एसडीएम श्री बृजेश गुप्ता, अनेक गणमान्य नागरिक, दिव्यांगजन, उनके परिजन व छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ:

151 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें भेंट की गईं

52 लाभार्थियों को कुल 44 लाख रुपये के स्वरोजगार ऋण (मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत)

142 दिव्यांगजनों की पेंशन स्वीकृत

1 जनवरी से अब तक 1474 यूडीआईडी कार्ड जारी

एक पात्र दंपती को ‘सुखद दाम्पत्य जीवन योजना’ का लाभ

दिव्यांग सारथी प्रोजेक्ट, न केवल सहायक उपकरण और वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है, बल्कि दिव्यांगजनों के जीवन में आत्मविश्वास और स्वाभिमान की लौ भी जगा रहा है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा में आयोजित हुआ एकदिवसीय रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर ल... अगली खबर → घासा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 किलो 122 ग्राम अवैध गांजा ...

टिप्पणी करें