राजस्थान

नाथद्वारा में 10वीं के टॉपर्स का सम्मान, वैष्णवी को 10 हजार का चेक

नाथद्वारा में 10वीं के टॉपर्स का सम्मान, वैष्णवी को 10 हजार का चेक

गांव की आवाज न्यूज नाथद्वारा(राजसमन्द)| 30 मई 2025- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और नाथद्वारा के पूर्व विधायक डॉ. सीपी जोशी शुक्रवार को नाथद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने CBSE और RBSE की 10वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों से मुलाकात की। छात्रों को सम्मानित भी किया।

जोशी ने CBSE में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली वैष्णवी परिहार और RBSE में टॉपर रहे अर्हम बाफना से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। वैष्णवी से तहसील रोड स्थित उनके घर पर भेंट की। उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रुपए का चेक दिया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के दिन जोशी ने वैष्णवी से फोन पर बात की थी। उसी समय उन्होंने नाथद्वारा आने पर 10 हजार रुपए नकद देने की घोषणा की थी।

RBSE टॉपर अर्हम बाफना से मुलाकात के दौरान जोशी ने उनकी भविष्य की योजना और उच्च अध्ययन के बारे में जानकारी ली। उन्हें श्रीजी प्रभु का प्रसाद और बीड़ा भेंट किया।

इस मौके पर AICC सचिव ऋत्विक मकवाना, पूर्व चेयरमेन मनीष राठी, संगठन महामंत्री महेंद्र गौरवा, मनीष गुर्जर, पीयूष त्रिपाठी, योगेश जोशी, धर्मेश बापना, रवि सोनी, मनीष जोशी और जूज़र हुसैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर चलता-फिरता QR कोड: काका-भतीजे की अनोखी पहल बनी सब्ज़ी मंडी की चर्... अगली खबर → घासा को पंचायत समिति मुख्यालय बनाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री के न...

टिप्पणी करें