उदयपुरमावली

गोलवाड़ा में संबल शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं

गोलवाड़ा में संबल शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं

गांव की आवाज न्यूज | मावली (लिलेश सुयंल) 30 जून 2025
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत ग्राम पंचायत गोलवाड़ा में संबल शिविर आयोजित हुआ। शिविर की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया ने की। मुख्य अतिथि विधायक प्रत्याशी प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल रहे। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया गया।

शिविर में प्रवीण मीणा शिविर प्रभारी, कैलाश गाडरी मंडल अध्यक्ष मावली, लालू राम भील सरपंच, अनिल श्रीमाली अतिरिक्त विकास अधिकारी, जगदीश पालीवाल संयोजक, प्रभु लाल गुर्जर उप सरपंच, सुमित्रा सोनी प्रधानाचार्य सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पशुपालन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पशु मंगला बीमा पॉलिसी का वितरण किया गया। ग्राम पंचायत परिसर में उपस्थित अतिथियों और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद में वृक्षारोपण किया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर विमला वीरवाल ने बालिका जन्मोत्सव का आयोजन किया। उपखंड अधिकारी ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषाहार वितरित किया। चिकित्सा विभाग ने आयुष्मान कार्ड, पशुपालन विभाग ने मंगला पशु बीमा, कृषि विभाग ने मृदा हेल्थ कार्ड और पंचायती राज विभाग ने भूमि स्वामित्व पत्र बांटे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट की पुन: बहाली और दायरा बढ़ाने के लिए एनयूज... अगली खबर → विद्यालय में दो शिक्षकों का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित...

टिप्पणी करें