उदयपुरमावली

घासा में मंदिर और दो मकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास, खाली हाथ लौटे बदमाश

घासा में मंदिर और दो मकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास, खाली हाथ लौटे बदमाश

गांव की आवाज न्यूज मावली।30 जुलाई 2025- उदयपुर जिले के घासा थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक मंदिर और दो मकानों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़े और अंदर घुसकर सामान बिखेर दिया। हालांकि कीमती सामान नहीं मिलने के कारण वे खाली हाथ लौट गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत घासा के सरपंच मांगीलाल मेघवाल का मेघवाल बस्ती में फार्म हाउस है। मंगलवार देर रात बदमाश खेत के रास्ते फार्म हाउस में घुसे और कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी अलमारियों और पेटियों के ताले तोड़कर उन्होंने कपड़े व अन्य सामान इधर-उधर फैला दिए, लेकिन कोई कीमती वस्तु नहीं मिली। चूंकि कमरे में रात को कोई नहीं रहता, इसलिए घटना का पता बुधवार सुबह चला, जब सरपंच मांगीलाल फार्म हाउस पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसी रात गांव के लक्ष्मीनारायण मंदिर का भी दरवाजा तोड़ा गया, जहां से कुछ छोटे-मोटे जेवर व पूजा सामग्री चोरी कर ली गई। साथ ही पास ही एक और मकान का ताला तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वहां भी बदमाशों को कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना हे की आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जाए तो चोरो का पता लगाया जा सकता है । ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब दो बजे के बाद कुत्तों के भौंकने की आवाजें भी सुनाई दी थीं, जिससे अंदेशा है कि इसी समय बदमाश गांव में सक्रिय थे।

गौरतलब है कि रविवार रात को भी घासा क्षेत्र के खाम की मादड़ी गांव में पांच सूने मकानों में ताले तोड़कर बदमाश जेवरात और कीमती सामान चुरा ले गए थे। उस घटना में भी बदमाश कंबल ओढ़कर दिखाई दिए थे। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना कलां में नाग पंचमी पर्व पर श्रद्धा की उमंग, गातोड़ जी मंदिर... अगली खबर → थामला के छापरड़ा स्कूल में लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बालिका जन...

टिप्पणी करें