मावली

थामला के छापरड़ा स्कूल में लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बालिका जन्म दिवस मनाया गया

थामला के छापरड़ा स्कूल में लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बालिका जन्म दिवस मनाया गया

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल)3 अगस्त 2025- महिला अधिकारिता विभाग ब्लॉक मावली की ओर से ग्राम पंचायत थामला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय छापरड़ा में लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बालिका जन्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की बैठक आयोजित कर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के साथ-साथ वृक्षारोपण, स्वास्थ्य और लाडो योजना की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं ग्रामीण महिलाओं को बेटियों के महत्व, शिक्षा और पोषण के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिला सशक्तिकरण और बेटियों को समाज में समान अवसर दिलाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक जितेन्द्र कुमार मीणा, ग्राम साथिन मंजु जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेशचंद्र गायरी, वार्ड पंच चंदा पालीवाल, आशा सहयोगिनी लक्ष्मी भील एवं समस्त ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लिया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा में मंदिर और दो मकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास, खाली ह... अगली खबर → पद्माक्षी पुरस्कार योजना में कटौती: अब टॉपर छात्राओं को नहीं मिले...

टिप्पणी करें