मावली

घासा में निकली भव्य कावड़ यात्रा, शिवभक्ति में डूबा पूरा गांव

घासा में निकली भव्य कावड़ यात्रा, शिवभक्ति में डूबा पूरा गांव

गांव की आवाज न्यूज मावली (उदयपुर) 04 अगस्त 2025– मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा में सोमवार को श्रावण मास के पावन अवसर पर भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। वैघनाथ महादेव मंदिर में प्रातः मंगल आरती के पश्चात यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा गांव के विभिन्न मोहल्लों से होती हुई गंदर्भ सागर तालाब पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कावड़ में तालाब का पवित्र जल भरा।

करीब 5 किलोमीटर लंबी इस यात्रा को श्रद्धालुओं ने लगभग 6 घंटे में पूर्ण किया। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और भक्ति गीतों पर जगह-जगह श्रद्धालु झूमते नजर आए।

तालाब से जल भरने के बाद कावड़ यात्रा डीजे की भक्ति धुनों के साथ खरवड़ों का गुड़ा होते हुए पुनः गांव पहुंची। यहां दातेश्वर महादेव, महाकालेश्वर और वैघनाथ महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने तालाब के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। साथ ही पंचामृत, गंगाजल, बेलपत्र आदि से विशेष पूजा-अर्चना की गई।

इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। पूरे गांव में शिवभक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर थामला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खातीखेड़ा में भामाशाहों ने छात्... अगली खबर → पलाना कलां में कावड़ यात्रा निकाली गई, महादेव मंदिर में जलाभिषेक ...

टिप्पणी करें