मावली

राजकीय विद्यालय में करियर मेले का आयोजन, छात्रों को दी गई अहम जानकारियां

राजकीय विद्यालय में करियर मेले का आयोजन, छात्रों को दी गई अहम जानकारियां

दिनेश वैष्णव घासा। उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रख्यावल में करियर मेले का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक कार्यालय मावली से आर. पी. पंकज जोशी रहे। अध्यक्षता मनीषा जैन ने की। प्रताप दान चारण ने प्रशासनिक और सिविल सेवाओं की जानकारी दी। हनुमान राम ने व्यवसायिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। फैजान अगवानी ने कंप्यूटर शिक्षा और उसके भविष्य पर छात्रों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में अर्जुन सिंह झाला, अनुकृति नागदा, मनीष शर्मा, सुभाष बिश्नोई, पुष्कर लाल डांगी मौजूद रहे। संचालन मूलचंद सैनी ने किया। इस दौरान इशिंका सुथार, दीपिका चौहान, साक्षी जोशी, प्राची सुथार और शीतल कुमारी को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

इसी तरह राउमावि मागंथला में भी करियर मेले का आयोजन हुआ। अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहन सिंह देवड़ा ने की। छात्रों ने करियर से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कृषि पर्यवेक्षक भीमराज मेघवाल और रामचंद्र लोहार ने कृषि क्षेत्र से जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह, जयंत कुमार, लक्ष्मी लाल, उमा जोशी, वंदना जांगिड़, अनीता, राजकुमार, महेश पुरोहित सहित कई लोग उपस्थित रहे। संचालन लक्ष्मी लाल सालवी ने किया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु... अगली खबर → घासा खेड़ी स्कूल में सरस्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा...

टिप्पणी करें