मावली

घासा में सिंचाई के लिए छोड़ा पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद

घासा में सिंचाई के लिए छोड़ा पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद

दिनेश वैष्णव घासा। गंधर्व सागर तालाब से सिंचाई के लिए छोड़ा गया पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे पानी की बर्बादी हो रही है और सड़कों पर कीचड़ फैल गया है। ग्रामीणों ने बताया कि तीसरी पाण पिलाई के लिए 6 फरवरी को तालाब खोला गया था। सिंचाई विभाग लगातार तेज वेग से नहरें खोल रहा है, जिससे पानी व्यर्थ बह रहा है। तालाब खुलने के बाद से एनिकट ओवरफ्लो हो रहा है और अनावश्यक रूप से पानी बर्बाद हो रहा है।

खाम की मादड़ी, खरवड़ो का गुड़ा और चार मुखी मार्ग पर खेतों में घुटनों तक पानी भर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय सिंचाई का पानी एक खेत से दूसरे खेत में बहता रहता है, जिससे पानी की बर्बादी हो रही है। सिंचाई विभाग ने कार्मिक तैनात किए हैं, लेकिन वे नहरों पर ध्यान नहीं दे रहे। इससे अनियंत्रित रूप से पानी बह रहा है।

ग्रामीणों ने चिंता जताई कि अगर इसी तरह पानी बहता रहा तो तालाब पूरी तरह खाली हो जाएगा। गर्मी में पानी की किल्लत हो सकती है। घासा, मागंथला, धोलीमंगरी और पलाना पंचायतों में जलदाय विभाग के कुएं इसी तालाब से जुड़े हैं। जलस्तर कम होने से हैंडपंप और कुओं का पानी भी नीचे चला जाएगा। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि पानी की बर्बादी रोकी जाए और सिंचाई व्यवस्था सुचारू की जाए।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण कर अच्छे नागरिक बनाएं: सुथार... अगली खबर → राजसमंद कलेक्टर ने किया 'म्हारो देश' पर्यटन गीत का विमोचन...

टिप्पणी करें