मावली

कुएं में गिरे गाय के बछड़े को गौ रक्षकों ने सुरक्षित बाहर निकाला

कुएं में गिरे गाय के बछड़े को गौ रक्षकों ने सुरक्षित बाहर निकाला

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) 13 अगस्त 2025- उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र के गांव पलाना खुर्द स्थित नक़लिया बस्ती में बुधवार को एक गाय का बछड़ा अचानक खुले कुएं में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गौ रक्षक टीम सक्रिय हो गई और संयुक्त प्रयास से बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना सुबह करीब 11 बजे की है, जब ग्रामीणों ने बछड़े की आवाज सुनकर उसे कुएं में देखा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गौ रक्षक दिनेश खटीक, प्रकाश पुरी गोस्वामी, मांगू पुरी , जीतू पुरी, टीनू पुरी, मोती पुरी , प्रकाश प्रजापत, कमलेश पुरी गोस्वामी, केशु प्रजापत और राजू पुरी ने बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू किया।

करीब एक घंटे के प्रयास के बाद टीम ने बछड़े को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। स्थानीय लोगों और ग्रामवासियों ने गौ रक्षक टीम की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर हर घर तिरंगा अभियान के तहत मावली के पलाना कलां गांव में निकाली गई... अगली खबर → स्वतंत्रता दिवस पर प्रेम सांई सेवा संस्थान मावली को सम्मानित किया...

टिप्पणी करें