राजस्थानउदयपुरमावली

आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र रख्यावल का नेशनल वर्चुअल निरीक्षण

आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र रख्यावल का नेशनल वर्चुअल निरीक्षण

गांव की आवाज न्यूज मावली I राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम ( NQAS) के तहत जिले के मावली ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र रख्यावल का राष्ट्रीय टीम द्वारा वर्चुअल निरीक्षण किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि राज्य स्तर से गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम में प्रमाणित होने पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर रख्यावल को भारत सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण हेतु आवेदन किया था जिससे भारत सरकार द्वारा डॉ रश्मी बोरकर और डॉ मृणालिनी उपाध्याय द्वारा वर्चुअल निरीक्षण किया गया ।

एडिशनल सीएमएचओ डॉ रागिनी अग्रवाल ने बताया कि
20 अगस्त 2025 को टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र रख्यावल के सभी विभागों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार वर्चुअल निरीक्षण किया।

टीम द्वारा स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, बायोवेस्ट मैनेजमेंट, निशुल्क जांच, निशुल्क दवा वितरण, उपकरणों की उपलब्धता ,मानव संसाधन आदि मानकों पर निरीक्षण किया गया।

उप स्वास्थ्य केन्द्र रख्यावल की सीएचओ मोनिका,एएनएम आशा गौड़ एवं आशा सहयोगिनी कंचन सेन ने सभी माप दण्डो को बारीकी और विस्तार से रिकार्ड सहित बताया।

सीएचसी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ जयंत खण्डेलवाल ने सेक्टर स्तर की जानकारी दी।

रख्यावल सरपंच कान सिंह राव ने आर्थिक सहयोग कर संस्थान को तैयार करवाया।

मावली बीसीएमओ डॉ मनोहर सिंह यादव,जिला क्वालिटी सेल से डॉ पीयूष व्यास, गणेश प्रकाश चौधरी, सुनील शर्मा, बीपीओ हितेश सामर, बीएएफ तरुणा मेघवाल,सीएचसी खेमली प्रभारी डॉ जयंत खण्डेलवाल,ब्लॉक टीम से नरेंद्र सिंह, गोपाल जाट और अन्य स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ , एएनएम उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्तर से प्रमाणीकरण होने पर संस्थान को प्रमाण पत्र के साथ पारितोषिक के रुप में 126000/- रुपये प्रति वर्ष तीन वर्ष तक मिलेंगे।जिसका उपयोग स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं पर खर्च किया जायेगा।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर स्वतंत्रता दिवस पर भानसोल विद्यालय को दो कक्षा कक्षों की सौगात, द... अगली खबर → घासा गांव में निकली चारभुजा जी की भव्य रथ यात्रा, बारिश में भी उम...

टिप्पणी करें