मावली

खेमली में पंचायत शिक्षक व विद्यालय सहायक संघ की बैठक, नियमितीकरण की उठी मांग

खेमली में पंचायत शिक्षक व विद्यालय सहायक संघ की बैठक, नियमितीकरण की उठी मांग

गांव की आवाज न्यूज मावली I घासा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेमली के पंचायत परिसर में रविवार को विद्यालय सहायक एवं पंचायत शिक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के संरक्षक एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु रहे, जबकि जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मेघवाल, केशव वर्मा, गुलाब वर्मा और सोहनलाल बलाई विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता खेमली ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण गायरी ने की।
बैठक में पंचायत शिक्षकों और विद्यालय सहायकों ने मानदेय, बीमा, मेडिकल, यात्रा भत्ता सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान केवल नियमितीकरण से ही संभव है। मुख्य अतिथि ने आश्वासन दिया कि जयसमंद में होने वाले शिक्षक संघ अंबेडकर सम्मेलन में पंचायत शिक्षकों और विद्यालय सहायकों की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
बैठक में ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेश सैन, अर्जुन सिंह, किशन लाल, भेरूलाल सुथार, भवानी सिंह, आनंद मेघवाल, प्रकाश डांगी, गणेश गमेती, कैलाश प्रजापत सहित मावली और खेमली ब्लॉक के बड़ी संख्या में शिक्षक व विद्यालय सहायक मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर प्रजापति समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्... अगली खबर → राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपरोली मावली के तीन विद्यार्थियों का रा...

टिप्पणी करें