गांव की आवाज न्युज मावली । उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपरोली के तीन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर की नेटबॉल प्रतियोगिता में जगह बनाई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेम शंकर सालवी ने बताया कि 69वीं जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कोटा करियर विद्यालय, फतेहनगर मावली में हुआ, जिसमें पीपरोली विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में छात्र वर्ग से कुलदीप सिंह चौहान, जबकि छात्रा वर्ग से प्रियंका कुंवर चौहान और नीतिका कुंवर चौहान का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ।विद्यालय के शारीरिक शिक्षक महेंद्र सिंह सारंगदेवोत ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं इस उपलब्धि पर समस्त ग्रामवासियों ने विद्यालय स्टाफ एवं खेल प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के हौसले को सराहा।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपरोली मावली के तीन विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन
Lilesh Suyal
23 Sep 2025
23 Sep 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
