गांव की आवाज न्यूज मावली । अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला उदयपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह चंपावत के निर्देशानुसार संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने हेतु टाउन हॉल परिसर में आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह की अध्यक्षता में रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सभा अध्यक्ष बंशीलाल रेबारी ,संभाग अध्यक्ष गुलाब सिंह सिसोदिया व सुखलाल डांगी थे सभी ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा विचार विमर्श करने के उपरांत जिलाध्यक्ष कच्छेर द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें गोपाल यादव को महामंत्री, ओम प्रकाश दाधीच सभा अध्यक्ष , नारायण मेघवाल उपाध्यक्ष अंजना जैन महिला महामंत्री, कोषाध्यक्ष पंकज तिवारी को मनोनीत किया गया। साथ ही जिले के सभी ब्लॉक में विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया I
अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ उदयपुर के जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया
Lilesh Suyal
29 Oct 2025
29 Oct 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
