मावली

पीएम मोदी ने वनतारा का दौरा किया, सोमनाथ में हाईटेक मार्केट का उद्घाटन

पीएम मोदी ने वनतारा का दौरा किया, सोमनाथ में हाईटेक मार्केट का उद्घाटन

जामनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार रात जामनगर पहुंचे। एयरपोर्ट से पायलट हाउस तक करीब 5 किमी लंबा रोड शो किया। भारी संख्या में लोग स्वागत के लिए जुटे। पीएम ने पायलट हाउस में रात्रि विश्राम किया।

रविवार सुबह करीब 11 बजे पीएम रिलायंस द्वारा संचालित पशु बचाव एवं पुनर्वास केंद्र ‘वनतारा’ पहुंचे। यह केंद्र मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन ने इसे शुरू किया है। यहां घायल जानवरों का बचाव, उपचार और पुनर्वास किया जाता है। यह केंद्र जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी परिसर के 3000 एकड़ ग्रीनबेल्ट में फैला है।

वनतारा में अब तक 200 घायल और अकेले छोड़े गए हाथी लाए जा चुके हैं। इनके लिए विशेष शेल्टर और जलाशय बनाए गए हैं। हाथियों को उठाने के लिए क्रेन की भी व्यवस्था है। इनकी देखभाल के लिए 500 से ज्यादा प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात हैं। यहां सिर्फ जानवर ही नहीं, पक्षी और सरिसृप भी पुनर्वास के लिए लाए जाते हैं। गेंडे, चीते समेत कई लुप्तप्राय प्रजातियों को संरक्षण दिया जा रहा है। भारत ही नहीं, विदेशों से भी उपेक्षित जानवर यहां लाए गए हैं।

वनतारा में 25 हजार वर्गफीट में फैला हाईटेक हॉस्पिटल भी बनाया गया है। इसमें एक्स-रे मशीन, लेजर मशीन, हाइड्रोलिक सर्जिकल टेबल जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। 650 एकड़ में पुनर्वास केंद्र भी बनाया गया है। यहां 43 प्रजातियों के 2000 से अधिक जानवरों की देखभाल की जा रही है। सात भारतीय और विदेशी लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं।

वनतारा का दौरा करने के बाद पीएम मोदी शाम करीब 5 बजे सोमनाथ पहुंचे। यहां प्रथम ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना की। इसके बाद 27 करोड़ रुपए की लागत से बने हाईटेक मार्केट का उद्घाटन किया। सोमवार सुबह पीएम ‘गिर’ फॉरेस्ट की सफारी करेंगे। इसके बाद नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर रीट परीक्षा में जनेऊ उतरवाने पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने जताई आपत्... अगली खबर → अलवर में पुलिस रेड के दौरान मासूम बच्ची की मौत...

टिप्पणी करें