मावली

थामला ग्राम पंचायत में “ग्राम उत्थान शिविर” का आयोजन, योजनाओं की दी गई जानकारी

थामला ग्राम पंचायत में “ग्राम उत्थान शिविर” का आयोजन, योजनाओं की दी गई जानकारी

गांव की आवाज न्यूज मावली। ग्राम पंचायत थामला में शुक्रवार, 24 जनवरी 2026 को “ग्राम उत्थान शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा मौके पर ही आवेदन स्वीकार करना रहा।
शिविर में संभागीय आयुक्त , जिला कलेक्टर , अतिरिक्त जिला , उपखंड अधिकारी , तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं समन्वित विकास से जुड़े अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

शिविर के दौरान राजस्व विभाग, पंचायत राज विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, सहकारिता विभाग, जल संसाधन विभाग एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र ग्रामीणों से योजनाओं से संबंधित आवेदन भी मौके पर ही भरवाए गए।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि की उपस्थिति रही। इसके अलावा विधानसभा संयोजक राधेश्याम सुथार, मंडल अध्यक्ष मावली कैलाश गायरी, प्रशासक थामला के प्रताप सिंह चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
शिविर में “स्वच्छ गीत” वंदेमातरम् का सामूहिक गायन भी किया गया। कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर ‘मण्डी की मंगरी’ नवगठित ग्राम पंचायत का भव्य शुभारंभ, विधायक डांग... अगली खबर → मानवता की मिसाल: बीमार गाय का कराया गया सफल उपचार...

टिप्पणी करें