मावली

‘मण्डी की मंगरी’ नवगठित ग्राम पंचायत का भव्य शुभारंभ, विधायक डांगी सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

‘मण्डी की मंगरी’ नवगठित ग्राम पंचायत का भव्य शुभारंभ, विधायक डांगी सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

गांव की आवाज न्यूज मावली । पंचायत समिति घासा क्षेत्र के अंतर्गत नवगठित ग्राम पंचायत ‘मण्डी की मंगरी’ का शनिवार को औपचारिक शुभारंभ समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही और कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से गरिमामय बन गया।
समारोह में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच मांगीलाल मेघवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान नरेंद्र चंडालिया मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व प्रधान हुक्मीचंद डांगी, ग्राम विकास अधिकारी पुरुषोत्तम डांगी, कनिष्ठ सहायक ओमप्रकाश वैष्णव, उपसरपंच प्रकाश डांगी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रूपलाल डांगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुष्कर लाल डांगी ने कहा कि नई ग्राम पंचायत के गठन से क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे आमजन तक पहुंचेंगी। इससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
गौरतलब है कि नवगठित ग्राम पंचायत मण्डी की मंगरी में मण्डी की मंगरी, दुर्गावतो का नोहरा, निम्बोलो का गुड़ा और बापेर गांव शामिल किए गए हैं। पंचायत बनने से अब ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।
समारोह के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत घासा कार्यालय के सामने नालियों का पानी सड़क पर फैलने की समस्या को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। इस पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में सरपंच मांगीलाल मेघवाल ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। वहीं, ग्रामीणों ने नई पंचायत के गठन पर खुशी जताते हुए एक-दूसरे को बधाइयां दीं।

इस दौरान पूर्व प्रधान हुक्मीचंद डांगी,डांगी ग्राम विकास अधिकारी पुरुषोत्तम ,, कनिष्ठ सहायकओमप्रकाशवैष्णवउपसरपंच प्रकाश डांगी,
कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रूपलाल डांगी, छगा डांगी, डालचंद डांगी, सुरेश चंद्र डांगी, खेमराज डांगी, वार्ड पंच पप्पू लाल डांगी , मोहन डांगी, रमेश डांगी ग्रामीणमनोहर सिंह, मान सिंह लालू राम डांगी लखमा डांगी धूलचंद डांगी बाबूलाल डांगी मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर आयरन लेडी फाउंडेशन ने ग्रामीणों को दिया पेयजल का तोहफा... अगली खबर → थामला ग्राम पंचायत में “ग्राम उत्थान शिविर” का आयोजन, योजनाओं की ...

टिप्पणी करें