उदयपुरमावली

मागंथला के अंबे माता मंदिर में दो दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब

मागंथला के अंबे माता मंदिर में दो दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) 11 जून 2025 – मावली उपखंड की ग्राम पंचायत मागंथला के गंधर्व सागर तालाब की पाल पर स्थित अंबे माता मंदिर परिसर में ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और मां अंबे की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित ने बताया कि इस बार परंपरागत एक दिवसीय मेले को दो दिनों तक आयोजित किया गया, जिससे पूर्णिमा के दिन ग्रामीणों की विशेष सहभागिता रही। मंदिर में दर्शन के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी का भी आनंद लिया।

पंचायत प्रशासन की ओर से व्यापारियों के लिए तालाब की पाल पर दुकानें आवंटित की गईं, जहां बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी। मेले में सुबह से देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। बच्चों के लिए मिक्की माउस, चकरी और जंपिंग झूले आकर्षण का केंद्र रहे। घरेलू उपयोग की वस्तुओं, मनिहारी, कपड़े, जूते-चप्पल और श्रृंगार सामग्री के स्टॉलों पर महिलाओं की भीड़ रही। चाट, पकौड़ी, आइसक्रीम जैसे व्यंजनों का भी लोगों ने स्वाद लिया। कई महिला-पुरुषों ने हाथों पर टैटू भी बनवाए।

तालाब पर बहती ठंडी हवाओं और पानी की लहरों ने गर्मी के असर को कम कर दिया, जिससे अधिक संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। ग्राम विकास अधिकारी सुखलाल डांगी सहित पंचायत प्रशासन मेले की तैयारी और व्यवस्थाओं में जुटा रहा।

इनपुट- दिनेश वैष्णव

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पलाना कलां में 10 जून को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्... अगली खबर → पलाना कलां में कृषक गोष्ठी आयोजित, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भाग...

टिप्पणी करें